पाकिस्तानी नेटवर्क का नया हथियार बना जंगी ऐप, सहारनपुर से खुली साजिश की परतें

SHARE:

सहारनपुर: सुरक्षा एजेंसियों की जांच में एक बार फिर पाकिस्तान समर्थित नेटवर्क की गतिविधियां सामने आई हैं। देवबंद के बचीटी गांव निवासी मोहतशिम की गिरफ्तारी के बाद पता चला है कि आतंकी और गैंगस्टर युवाओं तक पहुंचने के लिए जंगी ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं। जांच में खुलासा हुआ कि सोशल मीडिया और इस विशेष एप के जरिए युवाओं को संपर्क में लाकर उन्हें आपराधिक और आतंकी गतिविधियों की ओर धकेलने की कोशिश की जा रही थी।

पंजाब पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन सेल द्वारा की गई कार्रवाई के बाद सामने आए तथ्यों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि मोहतशिम और उसके सहयोगियों को पाकिस्तान में बैठे अपराधियों द्वारा निर्देश दिए जा रहे थे। एजेंसियां अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हैं।

UP 24.in
Author: UP 24.in

News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई