मेरठ: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने बेरोजगार युवाओं को ‘कॉकरोच’ कहे जाने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे देश के युवाओं का अपमान बताया। शुक्रवार को मेरठ स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश का युवा रोजगार और सम्मान चाहता है, लेकिन भाजपा सरकार उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम कर रही है।
उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है और दलित, पिछड़े तथा अल्पसंख्यक समुदायों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। श्याम लाल पाल ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में बेरोजगार, किसान, महिलाएं और मजदूर मिलकर भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने का काम करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष ने राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल की हत्या का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार अपराधियों के खिलाफ समान कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की सहायता और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। इस दौरान उन्होंने अनुष्का के परिवार को 2.62 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की।
Author: UP 24.in
News




