यूपी 2027 में बीजेपी की हार तय, जनता बदलाव चाहती है: सांसद इकरा मुनव्वर हसन

SHARE:

UP24IN से बातचीत में सांसद इकरा मुनव्वर हसन ने बीजेपी सरकार, कानून व्यवस्था और 2027 चुनाव को लेकर बड़ा हमला बोला।

Iqra Choudhary ने UP24.IN से खास बातचीत में कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है और 2027 में बीजेपी को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव 2024 में जनता ने बीजेपी को स्पष्ट संदेश दे दिया था और अब विधानसभा चुनाव में भी वही माहौल दिखाई दे रहा है।

महिलाओं की सुरक्षा, कानून व्यवस्था और राजनीतिक ध्रुवीकरण जैसे मुद्दों पर सांसद इकरा हसन ने सरकार को घेरा।

उन्होंने हाल ही में अस्पताल के बाहर महिला के प्रसव की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि यह सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था की असफलता का उदाहरण है। इकरा हसन ने कहा कि “सरकार सिर्फ बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन जमीन पर हालात बेहद खराब हैं। महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।”

Iqra Hasan ने कहा कि उनके लोकसभा क्षेत्र के खंद्रावली और जसाला में दो मर्डर हुए हैं, ऐसे में लॉ एंड ऑर्डर कहाँ है? उन्होंने कहा कि सरकार बेटियों की सुरक्षा की बात करती है, लेकिन नौगांवा गाजीपुर और दूसरी जगहों पर भी बेटियों के साथ अपराध हो रहे हैं, फिर कानून व्यवस्था कहाँ है?

असम को लेकर उन्होंने कहा कि Himanta Biswa Sarma ने कहा कि मुसलमान सिर्फ 22 सीटें जीतेंगे। उन्हें पहले से यह कैसे पता? क्योंकि वहाँ परिसीमन उसी हिसाब से किया गया था।

इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि 2027 में Samajwadi Party की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद स्मार्ट मीटर जैसे बड़े चुनावी मुद्दों का समाधान किया जाएगा और किसानों का गन्ना भुगतान पर्ची जमा होते ही कराया

UP24.IN Exclusive इंटरव्यू में सांसद इकरा हसन ने निजी हमलों और मुकदमों पर भी खुलकर जवाब दिया।

व्यक्तिगत हमलों को लेकर भी सांसद ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उनके परिवार पर लगातार निजी टिप्पणियां और हमले किए जा रहे हैं, लेकिन वे डरने वाले नहीं हैं। “हम सिर्फ अल्लाह से डरते हैं। निजी हमलों और मुकदमों से पीछे हटने वाले नहीं हैं,” उन्होंने कहा।

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों का हवाला देते हुए सांसद इकरा हसन ने 2027 को लेकर बड़ा दावा किया।

सांसद ने कहा कि प्रदेश में लगातार रेप, हत्या और अपराध की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन सरकार असली मुद्दों से ध्यान हटाकर सिर्फ धार्मिक ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता को हिंदू-मुस्लिम के नाम पर बांटने की कोशिश की जा रही है। सांसद इकरा हसन ने यह भी कहा कि जनता अब समझ चुकी है कि असली मुद्दे रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था हैं। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

डिस्क्लेमर:

यह बयान कैराना सांसद Iqra Hasan द्वारा दिया गया राजनीतिक वक्तव्य है। इसमें व्यक्त विचार और आरोप उनके निजी एवं राजनीतिक मत हैं। समाचार का उद्देश्य केवल बयान को प्रस्तुत करना है। संबंधित मामलों और आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई

UP 24.in
Author: UP 24.in

News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई