चिलकाना में मुठभेड़: गोकशी की तैयारी कर रहा आरोपी पुलिस की गोली से घायल, एक फरार

SHARE:


सहारनपुर | UP24.in: 06 नवंबर 2025 को थाना चिलकाना क्षेत्र में पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं आरोपी का एक साथी मौके से फरार हो गया।

क्षेत्राधिकारी सदर प्रिया यादव ने बताया कि पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि दुमझेड़ा के पास जंगल क्षेत्र में कुछ लोग गोकशी की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही चिलकाना थाना प्रभारी विनोद कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुँचे

मौके पर दो व्यक्ति गोवंश को पेड़ से बांधे हुए दिखाई दिए। पुलिस को आता देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लग गई और उसे पकड़ लिया गया।घायल आरोपी को चिकित्सा के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। जबकि दूसरा आरोपी अंधेरे और खेतों का फायदा उठाकर फरार हो गया। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान

गिरफ्तार आरोपी की पहचान भूरा पुत्र कालू, निवासी मोहल्ला मजहर हसन, कस्बा चिलकाना के रूप में हुई है।

पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा, चार कारतूस, गोवंश और गोकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। आरोपी पर पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।


 

UP 24.in
Author: UP 24.in

News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई