अफगानिस्तान के मज़ार-ए-शरीफ में 6.3 तीव्रता का भूकंप, 7 की मौत, 150 से अधिक घायल

SHARE:

मज़ार-ए-शरीफ (अफगानिस्तान), 3 नवम्बर:

अफगानिस्तान के उत्तरी हिस्से में सोमवार तड़के आए 6.3 तीव्रता के भीषण भूकंप से कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई और 150 से अधिक लोग घायल हो गए। झटके सबसे ज्यादा  मज़ार-ए-शरीफ और उसके आसपास के इलाकों में महसूस किए गए।

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र पृथ्वी की सतह से लगभग 28 किलोमीटर गहराई पर था। इसका केंद्र मजार-ए-शरीफ के पास स्थित था, जहां की जनसंख्या करीब 5.23 लाख है।

यूएसजीएस ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि भूकंप से भारी जनहानि और व्यापक तबाही संभव है।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी दी —

“EQ of M: 6.3, On: 03/11/2025 01:59:02 IST, Lat: 36.51 N, Long: 67.50 E, Depth: 23 Km, Location: Afghanistan.”

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, झटके मजार-ए-शरीफ और खुल्म कस्बे में सबसे अधिक महसूस किए गए। कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है और राहत-बचाव कार्य जारी हैं।

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, मजार-ए-शरीफ, जो उत्तरी बाल्ख प्रांत की राजधानी है, अफगानिस्तान के सबसे अधिक आबादी वाले शहरों में से एक है।

Editor: मज़ाहिर हसन

UP 24.in
Author: UP 24.in

News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई