सढौली क़दीम / टोडरपुर:
गन्ना भुगतान और मिल संचालन की माँग को लेकर सढौली क़दीम के टोडरपुर स्थित शाकुंभरी शुगर मिल पर किसानों का धरना लगातार 47वें दिन भी जारी रहा। आश्वासनों और बैठकों के लंबे सिलसिले के बाद भी कोई ठोस परिणाम नहीं निकला, इसलिए किसानों ने आज अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की।12 नवंबर 2025 की सुबह, किसानों ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की। किसानों का कहना है कि यह कदम मजबूरी में उठाना पड़ा क्योंकि प्रशासन और मिल प्रबंधन ने न भुगतान किया और न मिल संचालन पर कोई लिखित आदेश दिया।
चौधरी ताहिर (पूर्व चेयरमैन) ने कहा:
“4 नवंबर को भुगतान और 20 नवंबर को मिल चालू कराने का वादा हुआ था, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कल की बैठक में आंदोलन का अगला फैसला होगा।

सैय्यद ज़ायर हुसैन (पूर्व चिलकाना चेयरमैन, चाँद) ने कहा:
“मिल को बेचने की बात चल रही है। भुगतान और संचालन — दोनों पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही।”
उन्होंने यह भी कहा:
“DM ” ने मिल मालिकों और किसान समिति की मीटिंग करवाई थी, लेकिन नतीजा वही ढाक के तीन पात निकला यह बात स्पष्ट है कि सिर्फ़ मीटिंग करने से समस्या हल नहीं होगी।
मुख्य मुद्दे जिन पर किसान अड़े हैं
किसान की मांग –बकाया गन्ना भुगतान संचालन की निश्चित तारीख
स्थिति — बकाया गन्ना भुगता अभी तक नहीं किया गया मिल संचालन की निश्चित तारीख कोई लिखित आदेश नहीं
धरने में मौजूद किसान चौधरी मुकर्रम, चौधरी ताहिर (पूर्व चेयरमैन), सैय्यद ज़ायर हुसैन (पूर्व चिलकाना चेयरमैन, चाँद), भोपाल सिंह, हाजी खुर्शीद, चौधरी तसव्वुर, चौधरी दिलशाद, चौधरी जुनैद, चौधरी जाबिर — संचालन: चौधरी हाशिम।

भूख हड़ताल पर बैठे किसान:
भोपाल सिंह, हाजी खुर्शीद
चौधरी मुकर्रम ने कहा:- जब तक लिखित आदेश नहीं मिलता, आंदोलन समाप्त नहीं होगा।”

किसानों की माँगें:
लंबित भुगतान की तत्काल व्यवस्था
मिल संचालन की लिखित तिथि
धरने में मौजूद किसानों के अनुसार:
4 नवंबर को भुगतान की तारीख तय की गई थी।
20 नवंबर से मिल चालू करने का वादा किया गया था।
लेकिन दोनों में से एक भी वादा पूरा नहीं हुआ।
किसानों के मुताबिक, भूख हड़ताल शुरू होने के बाद भी प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से कोई मौजूदगी नहीं दिखी। धरना स्थल पर न कोई अधिकारी, न MLA/MP, न उनका प्रतिनिधि पहुँचा।
एक व्यक्ति पहुँचा —समाजसेवी रोहित सिंह राणा, जिन्होंने किसानों से मिलकर समर्थन व्यक्त किया।
ग्राउंड अपडेट्स और विकास की ताज़ा जानकारी के लिए:
👉 UP24.in
Author: UP 24.in
News



