ECI की नई पहल से मतदान हुआ अधिक सहज, 18 जिलों की 121 सीटों पर 3.75 करोड़ मतदाताओं ने किया मतदान
पटना | UP24.in: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार इस चरण में 64.66% का रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया, जो अब तक बिहार चुनाव इतिहास में सबसे अधिक है।
मुख्य चुनाव आयुक्त ग्यानेश कुमार, चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी मतदान प्रक्रिया पर लगातार निगरानी रखते रहे। पहली बार, सभी पोलिंग स्टेशनों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई।
मतदान से जुड़े मुख्य तथ्य:
121 विधानसभा सीटों पर मतदान
3.75 करोड़ से अधिक मतदाता
1,314 उम्मीदवार मैदान में
मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक चला
अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों ने की सराहना
अंतरराष्ट्रीय चुनाव आगंतुक कार्यक्रम (IEVP) के तहत
6 देशों — दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया, थाईलैंड, फिलीपींस, बेल्जियम और कोलंबिया — से आए 16 प्रतिनिधियों ने मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बताया।
कर्मियों की तैनाती और व्यवस्था
4 लाख+ मतदान कर्मी ड्यूटी पर तैनात
67,902 पोलिंग एजेंट
45,341 मतदान केंद्र
दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर और ई-रिक्शा सुविधा
नई सुविधाएँ और सुधार
EVM बैलेट पेपर पर उम्मीदवारों की रंगीन फोटो
मतदान केंद्रों पर मोबाइल डिपॉजिट सुविधा
नए Voter Information Slip जारी किए गए
प्रति केंद्र 1200 मतदाताओं तक की अधिकतम संख्या रखी गई
पिछले चुनाव से तुलना
वर्ष मतदान प्रतिशत2020
57.29%
2025 Phase-1
64.66% (रिकॉर्ड)
मतदान संबंधी शिकायतों का तत्काल निस्तारण
मतदान समाप्ति तक नियंत्रण कक्ष में 143 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनका त्वरित समाधान किया गया। आयोग ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की शिकायत लंबित नहीं छोड़ी गई।
🔻 आज (06 नवंबर) की प्रमुख जब्तियाँ (मूल्य लाख ₹ में):
श्रेणी
जब्ती राशि
नगद राशि
16.6 लाख
शराब
131.8 लाख
नशीले पदार्थ
18.6 लाख
कीमती धातु
8.2 लाख
फ्रीबीज़ / अन्य वस्तुएँ
20.5 लाख
कुल जब्ती
196 लाख (1.96 करोड़)
🔻 चुनाव घोषणा के बाद से कुल जब्तियाँ (अब तक):
श्रेणी
जब्ती राशि
नगद राशि
1157.6 लाख
शराब
4670.9 लाख
नशीले पदार्थ
2565.6 लाख
कीमती धातु
643.8 लाख
फ्रीबीज़ / सामग्री
2750.4 लाख
कुल जब्ती
11788.4 लाख (117.88 करोड़)
कानूनी कार्रवाई व सुरक्षा
गिरफ्तारियाँ (NSA, PITNDPS सहित) — 1,301
वांछित अभियुक्त गिरफ्तार — 3,426
सक्रिय नाके (चेक पोस्ट) — 1,058
अवैध हथियार बरामद — 805
चुनाव आयोग का बयान
आयोग ने कहा:
“पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण रहा और मतदाताओं में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति उत्साह देखने को मिला।”
लेखक: गौरव शर्मा
Author: UP 24.in
News




